https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

शाम को बिगड़ा मौसम, हुई झमाझम बारिश

नवापारा राजिम

मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर महीने के इस मौसम में दिनभर आसमान साफ रहने के बाद शाम को अचानक काली घटा उमड़ी और झमाझम बारिश शुरू हो गई अचानक हुए इस बारिश से लोग जहां थे वहीं ठहर कर रहे गए अब इस मौसम में हो रही बारिश को देखकर किसान चिंतित हो गए हैं खरीफ सीजन के धान की कटाई का क्रम इक्का दुक्का शुरू हो चुका है तो कहीं सप्ताह भर के भीतर यानी दशहरा की समाप्ति के बाद शुरू हो जाएगा।

अब ऐसे समय में बिन मौसम बरसात होने से फसलों में किट प्रकोप के अलावा अन्य नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है किसान अब अर्ली वैरायटी के फसल को किस तरह बचाए इसी उधेड़ बुन लगे हुए हैं क्योंकि ऊपर से एक तो खेत गीला है और आसमानी बारिश से दो तरफा प्रहार के समान है वैसे भी खेतों में इन दिनों तरह-तरह के बीमारी लग ही रहा है। जो फसल कटाई के लायक हो चुके हैं उसके लिए यह बारिश आफत से कम नहीं है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button