https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा – खाने में थूकने या पेशाब करने जैसे मामलों पर  चुप्पी तोड़ें

देहरादून ।  योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि ये आश्चर्य की बात है कि मुस्लिम धर्मगुरु खाने में थूकने या पेशाब करने जैसे मामलों पर चुप्पी साधे रहते हैं।। रामदेव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से कुरान-ए-पाक का प्रचार नहीं होता बल्कि वह बदनाम होता है। बाबा रामदेव ने  उत्तराखंड के कनखल में दशहरे के कार्यक्रम के दौरान योग गुरु रामदेव ने ये बातें कहीं।
कनखल के दिव्य योग मंदिर में बाबा रामदेव ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल थूकने या पेशाब करने या गंदगी फैलाने के वीडियो सामने आए। ऐसी घटनाओं पर मुस्लिम मुल्लों, मौलवियों और धर्म गुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए। इससे इस्लाम का प्रचार नहीं होता है। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं लेकिन मुस्लिम धर्मगुरु ऐसी घटनाओं पर मौन हो जाते हैं जबकि इसे रोकने के लिए उन्हें बोलना चाहिए। कट्टरता से ऐसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए। रामदेव ने कहा कि सभ्य मानव समाज के लिए ये घटनाएं कलंक हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button