https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

मुख्यमंत्री से मिली पद्मश्री अनुराधा पौडवाल, छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर हुई चर्चा

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त गायिका अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अनुराधा पौडवाल का छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नंदी भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान दोनों ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात में विधायक पद्म अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button