https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

तापसी पन्नू ने ‘दिवा एनर्जी’ के बारे में की खुलकर बात

मुंबई । ‘दिवा एनर्जी’ के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी ने इसका मतलब समझाते हुए कहा है कि यह अपने आप पर गर्व करना और बिना किसी शर्म के अपनी पहचान को दुनिया के सामने पेश करना है। तापसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की।
पोस्ट को कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, दिवा एनर्जी: बोल्ड मूव्स, बड़े सपने और बेबाकी से खुद को पेश करना। इस महीने की शुरुआत में ऐसी खबरें सामने आई थी कि अभिनेत्री एक बार फिर एक्शन थ्रिलर गांधारी के लिए लेखिका कनिका ढिल्लों के साथ हाथ मिला रही हैं, जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा करेंगे, जिन्होंने जोरम बनाई थी। फिल्म की कहानी दृढ़ संकल्प और गहन व्यक्तिगत दांवों से भरी है, जो मनोरंजक रहस्य और उच्च स्तरीय एक्शन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स के अनुसार दर्शक तापसी पन्नू को एक मिशन पर निकली एक उग्र मां के रूप में देखेंगे। अनुराग कश्यप की “मनमर्जियां”, “हसीन दिलरुबा” और इसके सीक्वल “फिर आई हसीन दिलरुबा”, “रश्मि रॉकेट” और राजकुमार हिरानी निर्देशित हिट “डंकी” के बाद, “गांधारी” तापसी और ढिल्लों की साझेदारी का छठा उदाहरण है।
तापसी को पिछली बार अक्षय कुमार, वाणी कपूर, एमी विर्क और फरदीन खान अभिनीत “खेल खेल में” में देखा गया था। यह फिल्म जोड़ों के बीच एक गेम नाइट के बारे में थी, जो एक-दूसरे के सामने अपने रहस्य कबूल करते हैं। वह जयप्रद देसाई के निर्देशन में बनी “फिर आई हसीन दिलरुबा” में भी नजर आईं, इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी हैं। तापसी और विक्रांत ने रानी और रिशु के अपने किरदारों को फिर से निभाया है। फिल्म रानी और रिशु के किरदारों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि वह एक बार फिर रोमांच के साथ बाधाओं को पार करते हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट हसीन दिलरुबा था, जिसे 2021 में रिलीज किया गया था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button