https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

CM आवास पर उमड़ा जनसैलाब: CM धामी ने कहा- दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है. मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button