https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का कृषक ले रहे हैं लाभ

जशपुरनगर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को धान के साथ  अन्य फसल लेने के लिए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है।

उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को हल्दी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से प्रेरित होकर कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी के कृषक श्री हरकचन्द साय द्वारा उद्यानिकी विभाग से उचित मार्गदर्शन लेकर 0.500 हे. में हल्दी का उत्पादन किया गया। श्री हरकचन्द साय ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत वर्ष 2023-24 में हल्दी क्षेत्र विस्तार का विभागीय लाभ लिया कृषक श्री हरकचन्द साय का कहना है कि उद्यान विभाग द्वारा दिये गये उचित मार्गदर्शन अनुसार हल्दी उत्पादन कार्य अच्छे ढंग से किया। समय-समय पर तकनीकी परामर्श प्राप्त करते हुए हल्दी का भरपूर उत्पादन ले रहे हैं।

किसान ने बताया कि उत्पादित हल्दी का विक्रय अपने घर के समीप के बाजारो में किया करते हैं। इस वर्ष हल्दी का मांग अच्छा होने से अधिक लाभ हुआ।
 परिवार की आर्थिक स्थिति अब अच्छा हो गया है  उद्यान विभाग से तकनीकी परामर्श लेक और अधिक उत्पादन करने की बात कही।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button