https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की बीजेपी ने बनाई प्रांतीय टीम, सौरभ सिंह संयोजक सहित सदस्य झोकेंगे ताकत

रायपुर।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रांतीय टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम का एलान किया गया है। इस 19 सदस्यीय टीम में सौरभ सिंह को संयोजक बनाया गया है। बाकि के 18 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

बीजेपी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए प्रभारियों की घोषणा के बाद सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम की घोषणा की गई। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। पंचायत चुनावों के लिए घोषित प्रदेश समिति के संयोजक सौरभ सिंह बनाए गए हैं। 19 सदस्यीय समिति में भरत लाल वर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, राजा पांडेय, अखिलेश सोनी, नीलकण्ठ टेकाम, निरंजन सिन्हा, ललित चन्द्राकर, श्रीमती शालिनी राजपूत, आशाराम नेताम, अलका चन्द्राकर, सतीश लाटिया, रामकुमार भट्ट, दीपक म्हस्के, डॉ. किरण बघेल, वैभव बैस, अनुराग अग्रवाल, सुनील पिल्लई, आकाश विग को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button