https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडशिक्षा
Trending

प्रवेशोत्सव के तहत 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट

उत्तराखंड में आज समस्त राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया….सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीएम धामी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित किया। वहीं इस मौके पर प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये गए, इसके लिये प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के खातों में दस-दस हजार रूपये की धनराशि ऑनलाइन भी मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर की वहीं पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश प्रारंभ किए गए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई शिक्षा नीति बच्चों के समग्र भविष्य का निर्माण करेगी वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट की भी सौगात दी है। प्रत्येक बेसिक शिक्षक को टैबलेट के लिये दस-दस हजार रूपये भी दिये गए, यह धनराशि ऑनलाइन माध्यम से उनके विद्यालयों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं ताकि शिक्षक अपने मन मुताबिक टैबलेट की खरीद कर सकें। वहीं राज्य के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है पिछले वर्ष भी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं इस वर्ष भी प्रवेशोत्सव से ऐसी ही उम्मीद है

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button