https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही

अरपा सभा कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनदर्शन में आए लोगों को बारी-बारी से सुनीं और उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को जांच एवं परीक्षण कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में आंधी तूफान से हुए क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने, आवास दिलाने, आवास मित्र की नियुक्ति, महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष द्वारा सीआईएफ राशि समूह को वितरण करने राशि की मांग, राशन कार्ड, पेंशन, आरडी खाता गुम हो जाने के कारण द्वितीय प्रति प्रदान करने, सामूहिक भवन, निर्माणाधीन पीएम आवास को पूर्ण कराने एवं राजस्व से संबंधित फौती नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन आदि के आवेदन शामिल हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button