उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर से माल रोड पर गश्त करेगी उत्तराखंड पुलिस! जानिए क्या है इसमें खास

अमेरिकन कंपनी का है यह segway इलेक्ट्रिक स्कूटर

उत्तराखंड में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए शुरुआती दौर में दो Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार प्रयोग के तौर पर पुलिस दस्ते में शामिल किया गया है। समय के साथ इनकी संख्या बड़ाई जाएगी।
उत्तराखंड पुलिस को गश्त के लिए अब नया
इलेक्ट्रिक व्हीकल दिया गया है।उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने नैनीताल पुलिस कर्मियों के लिए Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड में भी स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से भी पुलिसकर्मियों को 50 Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए थे, जिनका प्रयोग दक्षिण मुंबई में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। शिमला पुलिस द्वारा भी प्रयोग के तौर पर इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग किया जा रहा है

यह सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक वाहन है। उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को आधुनिक बनाने की इस मुहिम में डिपार्टमेंट को नए तकनीक से लैस किया जा रहा है। इस नए इलेक्ट्रिक वाहन से सोशल डिस्टेंसिंग का भी बखूबी पालन किया जा सकता है। इस स्कूटर को केवल एक व्यक्ति ही ड्राइव कर सकता है और यह बैटरी से संचालित होता है।

क्या है Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर: शुरुआत में 2 सेग्वे इलेक्ट्रिक स्कूटर को उत्तराखंड पुलिस में एक्सपेरिमेंट के तौर पर नैनीताल पुलिस दस्ते में शामिल किया गया है। जैसा कि उपर बताया गया है यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है, यह अलग-अलग साइज में आता है, जिसमें 6.5 इंच से लेकर 10 इंच तक का साइज उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने Lithium-ion बैटरी पैक का प्रयोग किया गया है और सिंगल चार्ज में यह 20 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। एक घंटे चार्ज करने पर यह स्कूटर 18 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन लगभग 54 किलोग्राम है और यह 120 किलोग्राम तक का भार वहन कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 60 मिनट में ही 80 प्रतिश तक चार्ज हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी की क्षमता की वार्निंग के साथ ही नेविगेशन भी दर्शाता है।
बढ़ते ईंधन खर्च व पर्यावरण की दृष्टि से इस समय पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है और इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर भीड़भाड़ वाले स्थानों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है। पहले चरण में उत्तराखंड पुलिस ने दो लाख कीमत के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर नैनीताल पुलिस को उपलब्ध कराएं हैं अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

मानसून सीजन में यह खबर भी आपके लिए महत्वपूर्ण है जरूर पढ़ें

उत्तराखंड में डॉप्लर रडार की स्थिति

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button