
भाजपा का सदस्यता अभियान 2024
देहरादून 28 अगस्त 2024: भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा की तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़कर केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है।उत्तराखंड में 3 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 शुरू होगा।
Also read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 2 सितंबर को केंद्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। उनका कहना है कि 3 सितंबर को उत्तराखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ।
Also read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है।