https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-कोरबा में तीन साल के बच्चे में HMPV का मिला पहला मामला, सर्दी-खांसी संक्रमण की पुष्टि

कोरबा।

छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को सर्दी-खांसी के लिए एक निजी अस्पताल में मासूम को भर्ती कराया गया।

मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एचएमपीवी का मामला होने के संदेह में नमूना जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे। कोरबा जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि परिजनों का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, और जानकारी ली जा रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button