https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

विधायक रेणुका ने दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर किया अपना वादा पूरा

मनेंद्रगढ़

जिले के भरतपुर सोनहत विधायक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया. टॉपर छात्रा अंकिता रजक और सिफा बी ने स्कूटी मिलने पर खुशी जताई. कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह ने छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मनपसंद का लैपटॉप के साथ हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही टॉपर स्कूल के प्राचार्य को 11 हजार रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया. साथ ही विधायक रेणुका सिंह ने वादे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी.

अंकिता और शिफा ने पूरे विधानसभा में किया टॉप
गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी या बाइक दी जाएगी. मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए, जिसमें दो छात्राओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया. 12वीं में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button