उत्तराखंडराजनीति
Trending

उत्तराखंड की हॉट सीट श्रीनगर का यह रहा गणित 247 वोटों से धन सिंह रावत चुनाव जीत गए जबकि 639 लोगों ने नोटा का बटन दबाया

उत्तराखंड की हॉट सीट माने जाने वाली श्रीनगर विधानसभा सीट के नतीजे भी कम चौकानेवाले नहीं है यहां जीत का अंतर मात्र 247 वोटों का रहा जबकि 639 लोगों ने नोटा का बटन दबाया ।
श्रीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी धन सिंह रावत को 28823 वोट पड़े, धन सिंह रावत 247 वोटों के मार्जिन से यह चुनाव जीत गए ,
जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को 28576 वोट मिले ,गणेश गोदियाल मात्र 247 मतों के मार्जिन से यह चुनाव हार गए।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन काला को 4228 वोट मिले ,आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान को 667 वोट मिले ।
श्रीनगर विधानसभा सीट पर सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी अखंड भारत विकास पार्टी के गणेश लाल रहे जिन्हें मात्र 139 वोट मिले ।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के 639 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। गौरतलब बात यह है कि इन 639 लोगों ने अगर किसी प्रत्याशी को पसंद किया होता तो शायद इस सीट के नतीजे आज कुछ और होते हैं।

नीचे फोटो के साथ देखिए श्रीनगर विधानसभा सीट पर कुल 8 प्रत्याशियों को कितने कितने वोट मिले

श्रीनगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी को कितने कितने वोट मिले

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button