https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand Board Exam : बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, CM धामी ने दी बधाई, ऐसे चेक करें रिजल्ट…

देहरादून: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा में 90.77 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। वहीं 12वीं कक्षा में 83.23 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए है। अनुष्का राणा ने 12वीं और जितिन जोशी ने 10वीं कक्षा में टॉप किया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट :-

बता दें कि प्रदेशभर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें से 1,196 मिश्रित और 49 एकल परीक्षा केंद्र थे उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाए और वहां पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें। ubse.uk.gov.in पर छात्र-छात्राएं 2025 लॉगिन डिटेल्स के जरिए अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएम धामी ने दी बधाई :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए हैं वे निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button