
21 से 23 अगस्त गैरसैंण मानसून सत्र के लिए सरकार तैयार
देहरादून 20 अगस्त 2024: सरकार 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने जा रही है।भराड़ीसैंण स्थिति विधानसभा में होने जा रहे इस बजट सत्र में विभागों के अनुपूरक बजट पास होंगे साथ ही 500 से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। सत्र के विषय में अधिक जानकारी देते हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में विकास की गति बनाए रखने के लिए 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट इस मानसून सत्र पारित किया जाएगा।
Also read
भव्य तरीके मनाई गई हिमवंत कवि चंद्र कुवंर बर्त्वाल की 105 वीं जयंती
सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ 500 से अधिक प्रश्नों के जवाब देने के लिए तैयार है। और जहां तक बात सत्र की समय अवधि को लेकर है तो सत्र तय करने का काम कार्य मंत्रणा समिति करती है जिसमें विपक्ष भी मौजूद होता है यह विपक्ष का दोहरा चरित्र है कि वह कार्य मंत्रणा समिति में कुछ और और बाहर कुछ और बयान देतें है। सरकार गैरसैंण के प्रति गंभीर है। भाजपा ने ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था, और इस मानसून सत्र को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजित करने का कार्य कर रही है।
Also read
महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रक्षासूत्र