https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सातधार में डूबे यश का 50 घंटे बाद मिला शव, पांच किमी तक की खोजबीन

दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार में गुरुवार की सुबह धमतरी से पिकनिक मनाने आये युवक के पानी में डूब जाने के 50 घंटे बाद  यश का शव शनिवार की सुबह देखा गया, शव को खोजने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम को लगाया गया था। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय यश कुमार नोहर धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी है, जो गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार आया हुआ था।

गुरुवार की सुबह सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बाद भी पानी के पास चला गया, इन 13 युवकों में से यश दोस्तों के साथ फ़ोटो खिंचवाने पानी मे उतर गया और डूब गया, घटना को बीते 50 घंटे होने के बाद शव सुबह तैरता हुआ दिखाई दिया, यश को खोजने के लिए दंतेवाड़ा से एसडीआरएफ टीम, जगदलपुर एसडीआरएफ टीम, पुलिस की 3 टीम, ग्रामीणों की टीम के अलावा अन्य टीम तैयार करके खोजबीन किया जा रहा था, वही 5 किमी दूर तक नदी में  तलाश किया गया था, लेकिन जहाँ पर यश डूबा था, वही से कुछ दूरी में अचानक से शव बाहर आ गया, पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button