https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

सहसपुर के बैरागीवाला में खूनी संघर्ष, सिंचाई के पानी को लेकर विवाद में एक की मौत

देहरादून के सहसपुर स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button