https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.90 फीसदी या 1414 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 73,198 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.87 फीसदी या 422 अंक गिरकर 22,122 पर बंद हुआ है। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 45 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में 6.30 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 6.25 फीसदी, विप्रो में 5.87 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.33 फीसदी और भारती एयरटेल में 4.87 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी बैंक में 1.78 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.76 फीसदी, कोल इंडिया में 1.37 फीसदी, ट्रेंट में 0.98 फीसदी और हिंडाल्को में 0.44 फीसदी दर्ज हुई।

सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 4.18 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 3.92 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.82 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.62 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 2.62 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 3.48 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.83 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.89 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.38 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.22 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.84 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.90 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.72 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button