https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

तो यह कारण रहे कांग्रेस की करारी शिकस्त के

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में विधायकों व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार पर समीक्षा बैठक की।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है कांग्रेस महज 19 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है जिसको लेकर संगठन में आरोप और प्रत्यारोप के स्वर तेज हो रहे हैं।कांग्रेस केंद्रीय आलाकमान के निर्देश पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कांग्रेस भवन में आज पर्यवेक्षक अविनाश पांडे और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार की समीक्षा की जा रही है जिसमें हार के कारणों पर मंथन हो रहा है ताकि संगठन की कमियों को दूर करते हुए आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी ,पार्टी में नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जाने से पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है ऐसे में तमाम नेताओं को नसीहत दी गई है कि वह खुले मंच पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचें कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले खटीमा से विधायक भुवन चंद कापड़ी ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा हार के कारणों पर मंथन पार्टी मुख्यालय में किया जा रहा है और सभी कमियों को दूर करते हुए पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा, इतना ही नहीं विधायक भुवन चंद कापड़ी ने कहा कि 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी से उनको उम्मीद है कि पूरे प्रदेश का संपूर्ण व सर्वांगीण विकास के लिए धामी सरकार लगातार कार्य करती रहेगी ,मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button