https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर ठगी का प्रयास

पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड में ठगी के मामले में दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं पर आज एक ऐसा अनूठा मामला सामने आया है। जिससे मालूम होता है कि ठगों के हौसले कितने बुलंद हैं। ठगों ने उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर ठगी का प्रयास किया।

पूरा मामला इस प्रकार से है कि 24 तारीख को सुबह 8:00 बजे 7890488755 नंबर से संदीप परमार, निवासी 14 बीघा ऋषिकेश को फोन किया जाता है फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल का पीएसओ बताता है व अपना नाम जसराज बताता है। संदीप परमार से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फीस के नाम पर ₹21863 जमा करने को कहा जाता है ठगी करने वाले व्यक्ति संदीप से मोबाइल नंबर 80 5792 0000 पर पैसा डालने के लिए कहते हैं और अपनी बात को पुष्ट करने के लिए वह व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति से जोकि कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर संदीप से बात करता है। इस पूरी बातचीत के दौरान ठग व्हाट्सएप चैट के जरिए भी संदीप पर जल्दी पैसा डालने का दबाव बनाते रहते हैं।


मामले का खुलासा होते ही वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र नेगी की तरफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है।

अब उड़ेगा उत्तराखंड

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button