https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर

"अटल जी के सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश: श्रीमती सरोज यादव नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड क्रं.11 टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया सुशासन दिवस"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी पंचायत कार्यालय के ऊपर वार्ड क्रं.11 स्थित टाप हिल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरोज यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं और 6.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button