उत्तराखंड

Uttarakhand News: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 : प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, एनआईसी ने सॉफ्टवेयर का दिया प्रशिक्षण…..

देहरादून. राज्य निर्वाचन आयोग एवं राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से सोमवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस, काठगोदाम, नैनीताल में कुमांऊ मण्डल के 6 जनपदों के जिला सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान / मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति किए जाने, निर्वाचनों के परिणामों को ऑनलाईन प्रदर्शित किये जाने, मतदाता सूची सॉफ्टवेयर आदि का प्रशिक्षण दिया गया.

 

प्रशिक्षण में एनआईसी द्वारा Live प्रदर्शन कर सभी सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन एवं प्रबन्धन पर भी चर्चा की गई और वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016, सम्बन्धित नियमावलियों और प्राविधानों पर भी प्रशिक्षित किया गया.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button