https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जौलजीबी मेले हेतु ₹5 लाख दिए जाने एवं जौलजीबी संगम स्थल का सौंदर्यीकरण किये जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मेला भारत एवं नेपाल देश के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। हम मानते हैं कि सीमांत क्षेत्रों का ठीक प्रकार से विकास होना चाहिए, हम सीमांत क्षेत्रों में सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा है। यह मेला भारत एवं नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देने का काम करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक डीडीहाटश्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला श्री हरीश धामी, जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, गिरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button