https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

धामी सरकार में अराजक तत्व और माहौल खराब करने वाले बख़्शे नही जायेंगे : भट्ट

 

*धामी सरकार में अराजक तत्व और माहौल खराब करने वाले बख़्शे नही जायेंगे : भट्ट*

*देवभूमि की शांति और उसके स्वरूप पर हमला, नाकाबिले बर्दाश्त, सख्त कार्रवाई उचित: भाजपा*

देहरादून 1अक्टूबर 2025: भाजपा ने विवादित सोशल मीडिया पर हंगामे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई को बहुत जरूरी बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया, किसी को भी कट्टरपंथ फैलाने और माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ये भाजपा की धामी सरकार है ऐसे अराजक इसी तरह तत्वों कड़ाई से निपटेगी।

विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने देगी। चाहे वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स हो या ऐसी टिप्पणियों की आड़ में कानून अपने हाथ में लेने वाले लोग। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जिस तरह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई थी वो बेहद निंदनीय और चिंताजनक थी। लेकिन जिस तरह पुलिस प्रशासन ने तत्काल मामले को पूरी तरह संभाला और साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह की विवादित टिप्पणी आरोपी द्वारा की गई उसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। ऐसे में सभी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। वावजूद इसके जिस तरह मामले को तूल देकर राजधानी और प्रदेश का माहौल बिगड़ने की कोशिश की वहां नाकाबिले बर्दाश्त था।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, देवभूमि का माहौल और छवि बिगड़ने की साजिशों को नाकाम करने के प्रति कटिबद्ध हैं। इससे पूर्व भी धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी और यूसीसी कानून, राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने की दृष्टि से उन्होंने लागू किया है। अब राजधानी में हुई घटना के दोषियों पर हुई कार्रवाई से भी कड़ा संदेश अराजक मंशाओं तक पहुंचा होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, सभी अराजक, शरारती और सांप्रदायिक तत्वों को अच्छे से समझना चाहिए कि ये धामी जी और भाजपा की सरकार है। गड़बड़ी करने, माहौल बिगाड़ने और देवभूमि का स्वरूप बदलने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button