https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति

प्रीतम सिंह ने की बंशीधर भगत को मंत्री बनाए जाने की पैरवी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बंशीधर भगत को मंत्री बनाए जाने की पैरवी की ।उत्तराखंड के इतिहास रचते हुए रितु खंडूरी पहली महिला अध्यक्ष बनी है ,जब विधानसभा में अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही थी उस समय सभी विधायक एक-एक करके अपने अनुभव व सरकार और नए अध्यक्ष के प्रति अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कर रहे थे उस समय निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बंशीधर भगत की पैरवी करते हुए उन्हें मंत्री बनाए जाने की अनुशंसा की, प्रीतम सिंह ने बंशीधर भगत के बतौर संसदीय कार्य मंत्री कार्यकाल की भी सराहना की व उनकी वाकपटुता का लोहा माना। प्रीतम सिंह ने सदन के अंदर ही अध्यक्ष व नेता सदन से यह मांग की कि बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जाए जाना चाहिए क्योंकि अभी 3 पद पद रिक्त हैं ऐसे में बंशीधर भगत को मंत्री पद का दर्जा दिया जाना चाहिए, प्रीतम सिंह का ऐसा बयान देते ही पूरे सदन में हंसी खुशी का माहौल छा गया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button