https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर 

नई दिल्ली । वै‎श्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव र‎विवार को भी स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार देश में र‎विवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 75.49 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोली 94.72 प्र‎ति लीटर, डीजल 87.62 प्र‎ति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 104.21 प्र‎ति लीटर, डीजल 92.15 रुपए प्र‎ति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल  100.75 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 92.34 रुपए प्र‎ति लीटर एवं  कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 90.76 रुपए प्र‎ति लीटर है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button