उत्तराखंडराजनीति
Trending

ड्यूटी पर तैनात जवान ने विधानसभा अध्यक्ष को दे डाली नसीहत

मतदान केंद्र पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मास्क नहीं पहना था

मायाकुंड ऋषिकेश के नाभा हाउस में बनाए गए मतदान केंद्र में व्यवस्थाएं ठीक ना होने की सूचना पाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जायजा लेने मौके पर पहुंचे।
जब वह मतदान केंद्र के पास पहुंचे तो वहां पर ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान ने विधानसभा अध्यक्ष को मास्क ना लगाए जाने पर टोक दिया।
इस पर अग्रवाल पर भड़क गए और उन्होंने सीआरपीएफ जवान को सुरक्षा व्यवस्था संभालने का अपना काम देखने की सलाह दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें बूस्टर डोज भी लग चुकी है हंगामा खड़ा होता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक मामला शांत हो गया था व्यस्तता के चलते विधानसभा अध्यक्ष अन्य जगह के लिए चले गए थे व बूथ पर सामान्य मतदान जारी रहा

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button