https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली का ये गैंगस्टर है लॉरेंस बिश्नोई का सबसे बड़ा दुश्मन

नई दिल्ली । गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। उसकी चर्चा एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से चल रही है। पुलिस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता की जांच कर रही है। वहीं जेल में बंद लॉरेंस ने अलग-अलग वजहों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो उसके दुश्मनों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी जो खुद को दिल्ली का दाऊद बताता है, उसका लॉरेंस बिश्नोई से छत्तीस का आंकड़ा माना जाता है। यह लॉरेंस बिश्नोई के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है, जिसका नाम नीरज बवाना है। 

दोनों के बीच लंबे वक्त से दुश्मनी 
नीराज ने 18 साल की उम्र में मर्डर करके क्राइम की दुनिया में कदम रखा था। हत्या के मामले में उसे जेल हुई है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिशि और फिरौती वसूली के 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। दिल्ली- एनसीआर  में बड़े-बड़े बिजनेसमैन से फिरौती मांगने पर उसका नाम फिरौती किंग पड़ा था। नॉर्थ इंडिया में कब्जे की लड़ाई में बवाना और बिश्नोई ने एक-दूसरे पर कई हमले करवाए। दोनों के बीच लंबे वक्त से दुश्मनी चल रही है। नीरज बवाना का असली नाम नीरज सहरावत है। वह दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है। वह भी जेल में रहकर अपना गैंग चलाता है। उधर, साल 2022 में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जब लॉरेंस बिश्नोई ने ली तो नीरज बवाना ने उसका बदला लेने का ऐलान किया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लॉरेंस के दुश्मन ही उसे टारगेट करने की कोशिश में हैं। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया तो उसके दुश्मनों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button