उत्तराखंडकृषि एवं किसान
Trending
कृषि मंत्री गणेश जोशी का यूरोपीय दौरा पूरा, जैविक कृषि के क्षेत्र में राज्य बनेगा अग्रणी

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में उत्तराखंड का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय देशों के दस दिवसीय दौरे से लौट आया है इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड के 6 विधायक और विभागीय अधिकारी शामिल थे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उत्तराखंड से गए प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रदीप बत्रा, रेनू बिष्ट ,सुरेश सिंह गढ़िया, मनोज तिवारी, हरीश धामी ,राम सिंह खेड़ा आदि शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी भ्रमण के दौरान आईफोम ऑर्गेनिक इंटरनेशनल जो कि जर्मनी की कंपनी है के साथ एक एमओयू भी साइन किया है जिसमें कंपनी जैविक कृषि क्षेत्र में प्रदेश की मदद करेगी। जिनमें कृषको की क्षमता में वृद्धि करना, नीति निर्माण में सहयोग ,प्रशिक्षण एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणीकरण कार्यक्रम में कैसे उत्तराखंड के उत्पादों की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो इसमें सहयोग दिया जाएगा।
फ्रांस भ्रमण के दौरान जैविक कृषि के क्षेत्र में जो कंपनियां काम कर रही हैं उनके साथ बैठक की एवं जैविक कृषि एवं मौन पालन के रखरखाव आलू के पोस्ट प्रोडक्शन आदि पर फ्रांस की नई तकनीक के संबंध में विचारों को साझा किया गया
स्विट्ज़रलैंड भ्रमण के दौरान FIBL जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया गया एवं जैविक कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं रिसर्च के संबंध में जानकारी जुटाई गई जैविक कपास एवं अन्य फसल पद्धति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।
उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विदेश भ्रमण का कार्यक्रम पूरा किया। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य उत्तराखंड को जैविक कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का है।
भ्रमण के दौरान दल ने पाया कि किस तरह से विदेशों में जैविक कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। और किस तरह से वह उत्तराखंड के किसानों को इसका लाभ पहुंचा सकते हैं।उत्तराखंड के किसानों को भी अपनी जैविक कृषि के लिए विश्व पटल पर बाजार मिले जिससे उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सके।
To join our facebook page follow this link https://www.facebook.com/News-Grid-106760891916800/