देश-विदेश

नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा में 6 महीने का इज़ाफा, ईरान की जेल में बढ़ीं मुश्किलें

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें एक बार ईरान के अधिकारियों ने 6 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस के लिए अभियान चलाने वाले एक समूह फ्री नगरिस अलाएंस का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मदी को 19 अक्टूबर को आदेशों की अवहेलना और विरोध करने के आरोप में 6 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई गई थी।

संगठन के मुताबिक, नरगिस की तरफ से 6 अगस्त को एविन जेल के महिला वार्ड में एक अन्य राजनीतिक कैदी की फांसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था, उसके बाद ये आरोप लगाया गया था।

शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला हैं 

नरगिस मोहम्मदी नरगिस नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला हैं और 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन एबादी के बाद वो दूसरी ईरानी महिला हैं।

नरगिस ने ईरानी अधिकारियों की तरफ से सलाखों और गिरफ्तारियों के पीछे सालों रहने के बावजूद अपनी सक्रियता जारी रखी है। फिलहाल उन्हें ईरान की एविन जेल में रखा जा रहा है। बता दें कि इस जेल में राजनीतिक कैदी और पश्चिमी देशों से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं, इसमें वो पहले से ही 30 महीने की सजा काट रही थीं, जिसमें जनवरी के 15 और महीने जोड़े गए थे।

क्या था पूरा मामला?

नरगिस मोहम्मदी को 2021 में हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने गैसोलीन की कीमतों में वृद्धि के कारण 2019 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में मारे गए एक व्यक्ति के स्मारक में जाने की कोशिश की थी। सलाखों के पीछे रहने के बावजूद नरगिस मोहम्मदी का हौसला नहीं टूटा और उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए एक ओपिनियन लिखा। उन्होंने अपने लेखों के दम पर ईरान सरकार को कई बार चुनौतियां दी हैं।

नरगिस देश भर में महिलाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों की एक प्रमुख किरण थीं, जो पिछले साल पुलिस हिरासत में 22 साल महिला की मौत के बाद शुरू हुए थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button