https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

रंजिश के चलते गुपचुप व्यवसाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

बलौदाबाजार ।   बलौदाबाजार जिले के लवन में शुक्रवार रात क़रीब 9:15 बजे अहिल्दा मोड़ चौक में गुपचुप विक्रय करने वाले विजय साहू की उसके घर के पास रहने वाले एक युवक ने अहिल्दा मोड़ चौक के लाला टेलर्स के दुकान के सामने युवक की  चाकू से जाँघ में वार किया गया। अधिक खून बह जाने की स्थिति में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाज़ुक होता देख बलौदा बाज़ार रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 

सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से बात करने पर यह जानकारी मिली है की विजय के घर पास ही रहने वाले एक युवक के द्वारा विजय की जाँघ में चाकू से वार किया गया है। आस पड़ोस में रहने वाले बता रहे है की दो दिन पहले विजय और उस युवक की किसी बात को ले कर बहस हुई थी। फ़िलहाल आरोपी फ़रार है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button