आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है वहीं बसंत कुमार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है इतना ही नहीं शिशुपाल रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनीता बाजवा को प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग मोहन नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष, डिंपल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, आजाद अली प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, और अजय जयसवाल को प्रदेश महासचिव के अलावा धर्मेंद्र कुमार बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और अमित जोशी को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है अब संगठन को मजबूत करना और आगामी नगर निकाय के चुनाव को बड़ी मजबूती के साथ लड़ना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।