उत्तराखंड
Trending

प्रदेश में हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश:मुख्य सचिव

प्रदेश के दूर-दराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन के प्रयास

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन स्थानों पर हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चयनित कर ली गई है शीघ्र ही उनकी DPR तैयार कर ली जाए। लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को प्रदेश के दूर-दराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए विकसित कर हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, सीईओ सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी श्री सी. रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button