https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

Pushpa 2 First Review: क्या अल्लू अर्जुन ने फिर से मचाई धूम?

"Pushpa 2" की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. अल्लू अर्जुन की इस पिक्चर का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी. ‘Pushpa’ के मेकर्स ने बता दिया है कि इसका फर्स्ट हाफ लॉक हो गया है. माने इंटरवल के पहले का हिस्सा पूरी तरह से जनता के सामने आने के लिए तैयार है. अब इसका रिव्यू भी सामने आ गया है.

सुकुमार की स्क्रिप्ट ने किया DSP को हैरान
DSP ने "Pushpa 2" के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की. उन्होंने फिल्म के फर्स्ट हाफ को शानदार बताया है. उनका कहना है कि फिल्म नेक्स्ट लेवल होने वाली है. उनके अनुसार फिल्म कुछ अलग ही होगी. जब उन्होंने फिल्म का फर्स्ट हाफ देखा, तो उनका दिमाग भन्ना गया. उनके शब्द थे, “जिस तरह से इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुकुमार ने लिखी थी, वो कमाल है. जिस तरह से उन्होंने इसका निर्देशन किया, वो भी वाकई हैरान करने वाला था. आइकन स्टार अल्लू अर्जुन अपने जादू से इस फिल्म को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं. अब DSP ने फिल्म का रिव्यू खराब तो देंगे नहीं. काहे कि ये उनकी ही फिल्म है. उन्होंने इस फिल्म का म्यूजिक बनाया है. फिल्म कैसी होगी, ये तो 6 दिसंबर को ही पता चलेगा. "Pushpa 2" का टीजर अभी आया है. इसका ट्रेलर अभी नहीं आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में ट्रेलर आएगा.

"Pushpa 2" का ट्रेलर मुंबई में होगा लॉन्च
फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया जा सकता है. इसका कारण ये है कि टीम फिल्म के नॉर्थ इंडिया से बढ़िया कमाई की उम्मीद कर रही है, इसलिए ही वो अपने प्रोमोशन कैम्पेन से हिन्दी पट्टी ऑडियंस को लुभाने की पूरी कोशिश करेगी. बाकी पिक्चर आने के बाद ही असली चीज पता चलेगी. इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा राश्मिका मंदाना और फ़हाद फासिल लीड रोल्स में दिखेंगे.
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button