https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

मूलनिवास, भू कानून,गैरसैंण के लिए बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे लोग

मूलनिवास, भू कानून,गैरसैंण के लिए बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे लोग

देहरादून 24 अक्टूबर 2024: आज देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल ने तांडव रैली निकाली। ऐसा बहुत अरसे बाद हुआ है जब यूकेडी ने अपनी ताकत दिखाई हो।

 मूल निवास 1950 लागू करने, सशक्त भू कानून, गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले।

 

यूकेडी का कहना है कि पिछले 24 वर्षों में उत्तराखंड की जनता ने भर भर के केंद्रीय पार्टियों को वोट दिए, पर कोई भी पार्टी उत्तराखंड के मूल मुद्दों को हल नहीं कर पाई है। जनता आज भी सशक्त भू कानून, मूल निवास और स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए लड़ रही है। उत्तराखंड के मूल निवासी ही धीरे-धीरे अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों की जमीन सुरक्षित नहीं है। धामी सरकार ucc के माध्यम से उत्तराखंड की सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती है।

 

उत्तराखंड से भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए, पहाड़ों से पलायन रुकना चाहिए। यूकेडी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में झंडा बैनर लिए ढोल दमाऊ की धुन पर। नाचते गाते मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए हाथी बड़कला पहुंचे। जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पुलिस और यूकेडी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रोके जाने से नाराज ukd के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर  धरना दिया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button