उत्तराखंड
Trending

CM ने हिमस्खलन की चपेट में आए प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी गेस्ट हाऊस मातली में अधिकारियों की बैठक लेते हुए घटना स्थल की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button