https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सफल आयोजन के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने समिट के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे।

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के कार्य भी किये जायें, जिसमें खर्च की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेगी। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं विशेषकर भोपाल एवं आसपास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझ सकें ऐसी व्यस्थाएँ की जाये। स्वच्छ एवं हरित भोपाल की अवधारणा पर कार्य किया जाये।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल, इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं, स्टेट हेंगर, चार्टर्ड प्लेन, मीडिया प्लान, आमंत्रित अतिथियों की सूची, यातायात व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट सहित अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आदि की जानकारी दी गयी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल, कमिश्नर भोपाल संजीव सिंह, पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button