https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News : खटीमा में 12 नवंबर को जुटेंगे लोग, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव करेंगे जनता से खुला संवाद…..

खटीमा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आगामी 12 नवंबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचेंगे. अपने इस कार्यक्रम के तहत वह खटीमा विधानसभा के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन सिंह विद्यालय में स्थानीय नागरिकों के साथ खुला संवाद करेंगे. इस दौरे को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दौरे की तैयारियां तेज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने खुद कमान संभालते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया है. उन्होंने झनकईया, झाउपरसा, बगुलिया और मेलाघाट जैसे इलाकों में जाकर लोगों को एमपी सीएम के आगमन की सूचना दी.

सियासी समीकरण साधने की कवायद

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, खटीमा विधानसभा के इस क्षेत्र में ओबीसी और पूर्वांचल समुदाय के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है. इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री मोहन यादव इन खास वर्गों के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में एकजुट करने का प्रयास करेंगे. फिलहाल पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

छठ पर्व और विकास कार्य

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने आगामी 15 नवंबर को आने वाले छठ पर्व का जिक्र करते हुए तैयारियों पर भी रोशनी डाली. उन्होंने बताया कि खटीमा के नौसर मेलाघाट समेत कई छठ घाटों का इस बार सौंदर्यीकरण किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर जिले के मुख्य क्षेत्रों में बीस नए छठ घाटों का निर्माण भी कराया जा रहा है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button