
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा
देहरादून 1 अक्टूबर 2026:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने देहरादून में आयोजित परिचय बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला मोर्चा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मना रहा है।
श्रीमती चौधरी ने जानकारी दी कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कुल कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस खास अवसर पर महिला मोर्चा 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर विभिन्न सेवा कार्य करेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश भर में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। पार्टी का निरंतर प्रयास रहेगा कि आगामी चुनावों में महिलाओं को उचित और समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।


