
इंडिया गठबंधन का 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन
देहरादून 1 अक्टूबर 2026:चुनाव आयोग पर भाजपा से सांठगांठ कर लाभ पहुंचाने के आरोपों पर इंडिया गठबंधन 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर रही है, इसी क्रम में उत्तराखंड में भी ग्राम,जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती थी परंतु जिस तरह से चुनाव आयोग के दो आयुक्त ने बयान दिया है व SIR के माध्यम से 14 करोड लोगों के वोट काटे गए हैं इससे यह साफ होता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है। इंडिया गठबंधन गांधी जयंती 2 अक्टूबर से चुनाव आयोग को निष्पक्ष बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है।


