उत्तराखंडराजनीति
Trending

भाजपा सरकार कर रही है हर चुनाव में गड़बड़ी :काज़ी निजामुद्दीन

भाजपा सरकार कर रही है हर चुनाव में गड़बड़ी :काज़ी निजामुद्दीन

देहरादून 30 सितंबर 2026:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस भवन में एक प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर चुनावों में हर स्तर पर गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा ने नोट चोरी किए और अब वह वोट चोरी कर रही है। काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विधानसभा और लोकसभा चुनावों के साथ-साथ अब ग्राम स्तर, नगर निगम स्तर और छात्र संघ के चुनावों में भी धांधली कर रही है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि नारसन ब्लॉक के ग्राम नाथूखेड़ी में आठ बार रीकाउंटिंग करवाकर कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी को हराया गया। इसके अलावा, कोऑपरेटिव और नगर निगम के चुनावों में भी सरकार असंवैधानिक तरीकों से जीत हासिल कर रही है।

काजी निजामुद्दीन ने डीएवी कॉलेज देहरादून के छात्र संघ चुनाव में पुलिस प्रशासन के सहयोग से एबीवीपी के प्रत्याशी को जिताने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अंत में कहा कि सरकार हर स्तर पर असंवैधानिक तरीके अपनाकर चुनाव जीत रही है और वह इन सभी मामलों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button