उत्तराखंडराजनीति
Trending

नगर पालिका परिषद किच्छा एवं सिरोलीकलां के चुनाव में मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे निर्वाचन आयोग : गणेश गोदियाल

नगर पालिका परिषद किच्छा एवं सिरोलीकलां के चुनाव में मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे निर्वाचन आयोग : गणेश गोदियाल

देहरादून, 22 सितम्बर 2026।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने नगर पालिका परिषद किच्छा एवं सिरोलीकलां में चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किच्छा के माननीय विधायक श्री तिलकराज बेहड़ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किए जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों से सामने आए हैं। पत्र में कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
श्री गोदियाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की मूल भावना है। यदि मतदाताओं के बीच भय का वातावरण बनाया जाता है अथवा उन्हें किसी प्रकार से प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि किच्छा नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी शिकायत पर तत्काल निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button