
नवनियुक्त SP सिटी देहरादून ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
देहरादून 17 सितंबर 2026: शासन के आदेश के बाद 12 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। इसी क्रम में देहरादून में बतौर एसपी सिटी शेखर सुयाल ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभिन्न थानों के इंचार्ज ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर नवीन तैनाती की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं मीडिया से खास बातचीत में नवनियुक्त एसपी सिटी देहरादून शेखर सुयाल ने अपनी नई जिम्मेदारी और प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने अपने देहरादून में पूर्व के co सिटी के पद का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व के पद की भांति अब बतौर sp सिटी जिम्मेदारियाँ बढ़ी हैं और प्रयास यही रहेगा कि जो पीड़ित आएं उन्हें बेहतर और समयबद्ध इंसाफ मिल सके। इसके अलावा आने वाले समय में जो भी चुनौतियां रहेंगी उनका बेहतर समाधान निकाला जाए इसका भी प्रयास रहेगा।



