उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुरू हुई देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन मिलेगा सफर का नया विकल्प

उत्तराखंड के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया है। इस ट्रेन के चलने से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन—बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को ट्रेन दोपहर 12:40 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची और दोपहर 3:55 बजे रामनगर के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को भी ट्रेन इसी समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें चार जनरल कोच के अलावा चेयरकार, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच शामिल हैं, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के नियमित संचालन से पर्यटन, व्यापार और दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन एक सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवा साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button