पर्यटन

आमंत्रण पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आमंत्रण पर विश्वप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन के विकास तथा स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा उनकी आस्था, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिए गए आमंत्रण को स्वीकार कर उनके साथ जुड़ने की उनकी संवेदनशीलता का परिचायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button