https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में आस्था का महासैलाब, 20 लाख पार पहुंचे श्रद्धालु; केदारनाथ में उमड़ा सबसे बड़ा आस्था का सैलाब…..

उत्तराखंड . चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. चारों धामों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं. हालांकि व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है. शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए. कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है. जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं.

उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने की वजह से आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और शनिवार तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. इनमें श्री केदारनाथ धाम में 8,11,923, श्री बदरीनाथ धाम में 5,56,437, श्री गंगोत्री धाम में 3,52,162 और श्री यमुनोत्री धाम में 3,56,031 तीर्थयात्री पहुंचे हैं.

आज एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. श्री बद्रीनाथ धाम में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि श्री केदारनाथ धाम में 29,787, श्री यमुनोत्री धाम में 16,213 और श्री गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button