https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

भुवन चंद्र खण्डूरी ने राजनीति से उठकर सकारात्मक काम किया

देहरादून 19 मई 2026

भुवन चंद्र खण्डूरी ने राजनीति से उठकर सकारात्मक काम किया

उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब नहीं रहे। सेना की वर्दी से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में एक मिसाल माना जाता है। इस क्षति के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी शोक व्यक्ति किया है ।उन्होंने कहा कि इस खबर ने पूरे उत्तराखंड ही नहीं राज्य की सीमाओं के बाहर भी जो लोग उनके काम को जानते थे उन सभी के लिए दुखद खबर है । राजनीति में रहते हुए विभिन्न पदों की उन्होंने शोभा बढ़ाई और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी भूमिका बेहद प्रशंसा योग्य रही । गोदियाल ने वो दिन याद किए जब बीसी खंडूरी सड़क परिवहन मंत्री थे और गोदियाल ने उन्हें NH का प्रस्ताव दिया ओर बीसी खंडूरी ने राजनीति से उठकर सकारात्मक काम किया । उन्होंने कहा कि परमेश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दे ओर परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button