https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

फिल्म स्टार गोविंदा आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। गोविंदा ने भी उन्हें निराश नहीं किया और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली।

 

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे एयर इंडिया की मुंबई वाली उड़ान से गोविंदा देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुछ प्रशंसकों ने गोविंदा के साथ सेल्फी भी ली। जिसके बाद गोविंदा कार से एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए।

 

एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार, वह देहरादून मे किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। गोविंदा इससे पहले भी कई बाद देहरादून आ चुके हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button