https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- विकास के पथ पर उत्तराखंड: PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले—‘नई रफ्तार मिलेगी’…

देहरादून. प्रधानमंत्री मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 213 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम धामी भी मौजूद रहे. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ये एक्सप्रेस-वे, मैं बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा, आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ उत्तराखंड की प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है. ये प्रोजेक्ट भी उत्तराखंड के विकास को नई गति देगा.

इस एक्सप्रेसवे का बहुत बड़ा हिस्सा जो वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रास्ते यहां पहुंचता है. इससे गाज़ियाबाद बागपत, बड़ोत, शामली और सहारनपुर जैसे अनेक शहरों को भी बहुत फायदा होगा. टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है. पूरे देश को इस प्रोजेक्ट की बहुत बहुत बधाई देता हूं.

आर्टिकल 370 हटने आज पूरे देश में भारत का संविधान लागू है. जिन दर्जनों जिलों में नक्सलवाद खत्म हुआ है. शोषित, वंचित वर्ग के लिए काम कर रहे, सरकार सामाजिक न्याय देने में जुटी है. देश में समान नागरिक संहिता लागू हो. ये हमारे संविधान की अपेक्षा है. उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़कर और उस भावना को आगे बढ़ाकर. पूरे देश को राह दिखाई है.

6-7 घंटे का सफर 2.5 से 3 घंटे में

210 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेस-वे दिल्ली के अक्षरधाम को देहरादून से जोड़ता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता 12 किमी लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजाजी नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन से गुजरता है. पूरे हाइवे पर सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके पूरी तरह शुरू होने पर दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 से 3 घंटे का रह जाएगा, जो पहले 6-7 घंटे का होता था.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button